11 सितंबर 2017

उत्तर प्रदेश भारत का पर्यटन केंद्र बनेगा

विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का   प्रदेश  उत्तर प्रदेश, पर्यटकों की सुविधा के लिए  के होटलों, टिकट, यात्रा गाइड और वाहनों की बुकिंग और ताजा जानकारी के लिए  वन स्टॉप पोर्टल जारी करने जा  रहा है।प्रदेश के मुख्य पर्यटन सचिव अवनीत अवस्थी ने कहा, योगी आदित्यनाथ सरकार चाहती है कि उत्तर प्रदेश भारत का  पर्यटन केंद्र बन जाए, क्योंकि राज्य में बहुत से पर्यटन स्थल हैं।उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश धर्म, आध्यात्मिकता और गंगा की भूमि की  संस्कृति से भरपूर  है। पर्यटन  अधिकारियों ने कहा, राज्य सरकार 27 सितंबर को, विश्व पर्यटन दिवस को पोर्टल को संचालित करने की योजना बना रही है।