11 जून 2017

किसानों के कर्ज़ माफ किया महाराष्‍ट्र सरकार ने

महाराष्ट्र में किसानों के कृषि ऋण कर्ज माफ करने की घोषणा  करते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने असली किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित  की हैं। फडणवीस की इस घोषणा के बाद  राज्य किसान नेताओं ने सोमवार से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश  के राजस्‍व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया  को सूचित किया  कि राजनायिक रूप से सभी अल्‍प अवधि धारक किसानों को  आज से कर्ज माफी दी गई है। आगे  उन्होंने कहा  कि  किसानों को कर्ज माफी देने के मानदंड निश्चित करने के लिए एक समिति का  गठन किया जायेगा।