7 मई 2017

आगरा में सि‍वि‍ल एयर एन्कलेव बनने का मार्ग प्रशस्त

--शासन जमीन के लि‍ये अवशेष जमीन के लि‍ये देगा धन 

मुख्‍यमंत्री  योगी आदि‍त्‍यनाथ ने पार्टीजनों को भी कि‍या सम्‍बोधि‍त
                                                        --फटो: सू वि‍:
आगरा : मुख्यमंत्री योगी आदि‍त्यनाथ ने नये सि‍वि‍ल एयर एन्क लेव के लि‍ये जमीन शासन के द्वारा दि‍ये जाने को अवशेष रह गयी 65 करोड की राशि‍ शासन से अवमुक्तन करवा के जमीन अधि‍ग्रहि‍त करने के काम में आयी रूकावट को दूर करने की घोषणा की। वह मांग के सडक,अस्‍पताल ,पर्यटन वि‍कास जैसे तमाम कामों संबधी मांगों को उनके समक्ष रखे जाने की
योजना है।
आगरा के सर्किट हाउस में प्रैस और पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कि आगरा के सिविल टर्मिनल की बकाया राशि देने के साथ ही इसके नि‍र्माण कार्य को भी सरकार तेजी के साथ पूरा करने का प्रयास करेगी। उल्लेीखनीय है कि‍ आगरा में नया सि‍वि‍ल एयरटर्मि‍नल बनाये जाने को 2012 में सुश्री मायाबती की सरकार के समय सर्वेक्षण के
वि‍धायक  चौ. उदय भान मुख्‍यमंत्री  को वि‍कास  प
 देर तक चर्चारत कि‍या था।            --सू वि‍
  बाद इसके नि‍र्मण का नि‍र्माण का नि‍र्णय हुआ था। एयरपोर्ट अथार्टी ने इसके लि‍ये अपनी ओर से दो सौ करोड नि‍वेश करने का नि‍र्णय लि‍या हुआ है। सपा सरकार इस प्रस्तालव पर कुछ भी नहीं कर सकी थी ।
भाजपा के भीतर भी आगरा के इस नये सि‍वि‍ल एन्कोलेव के लि‍ये जमीन अधि‍ग्रहण करने को 65 करोड की अवशेष धनराशि‍ आवंटि‍त करने को लेकर अच्छील खासी राजनीति‍ रही।‘ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा डि‍जर्ब्स  इट’ ‘जागो आगरा जागो’  सोशल मीडि‍या अभि‍यान के कॉर्डीनेटर अनि‍ल शर्मा ने कहा है, कि‍ एक बडी बाधा तो दूर हो ही गयी कि‍तु अब प्रशासन तेजी से इस धन का उपयोग कर धनौली और बल्हेहरा गांवों में पूरी जमीन अधि‍ग्रहि‍त करवा एयरपापेर्ट अथार्टी को हस्तानरि‍त करे तभी नये एन्कंलेव का बनना शुरू हो सकेगा। उन्होंीने प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा अरि‍दमन सि‍ह की सि‍वि‍ल एन्ककलेव के लि‍ये जमीन को धन उपलब्ध  करवाने में रही सहृदयता का भी इसमें महत्वतपूर्ण योगदान माना है।
श्री शर्मा ने कहा कि‍ टूरि‍स्टय ट्रेड के लि‍ये तो जहां यह बडी उपलब्धि्‍ हैही वहीं जनसामान्यर के लि‍ये भी इसकी अहम जरूरत थी।
आगरा सि‍वि‍ल सोसायर्टी के अध्यतक्ष पार्षद  डा शि‍रोमणी सि‍ह ने कहा है कि‍ सि‍वि‍ल एयर एन्क लेव के लि‍ये नगर नि‍गम आगरा ने सर्वसम्म ति‍ से प्रस्तानव पारि‍त कि‍या था अत: सि‍वि‍ल एन्क लेव के लि‍ये जमीन उपलब्धत करवाने का मा्र प्रशस्तत कर शासन ने आगरा के नागरि‍कों की जनभावनाओ का सम्मालन कि‍या है।
पूर्व में मुख्यसमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पर उतर कर सीधे राजामण्डी स्थित एस0एन0 मेडिकल कालेज के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहंुचे जहां उन्हांेने मेडिसन वार्ड, बच्चा वार्ड, ट्रोमा सेंटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम घटिया मामूभांजा निवासी मरीज सादाब को देखा जिसे ब्लड केंसर था। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी मरीजों का हालचाल पूछा तथा डाक्टरों द्वारा दी जारी चिकित्सा के बारे में जानकारी ली।   मा0 मुख्य मंत्री जी  ताज कॉरिडोर का निरीक्षण करने तपते हुए रेत एवं कांटों की राह पर चलते हुए यमुना की तलहटी पर पहुंचे जहां राकेश गर्ग आगरा डवलपमेंट सोसायटी के सचिव ने बताया कि 100 एकड़ जमींन यमुना से लगी है जो राज्य सरकार के अधीन है तथा यह जमींन विश्व प्रसिद्ध दो इमारतों ताजमहल व लालकिला के मध्य है, इसका सौंदर्यीकरण करके बहुआयामी क्षेत्र बनाया जा सकता है।
     मुख्यमंत्री जी द्व़ारा जिलाधिकारी गौरव दयाल से वहां की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यमुना पर चेकडेम की आवश्यकता है जिसके लिए पहले धनराशि स्वीकृत हुई थी किन्तु उस धनराशि को और बढाने की जरूरत है। मा0 मुख्य मंत्री द्वारा छोटा उखर्रा में जाकर बाल्मीकी बस्ती का निरीक्षण किया। वहां मनीष पुत्र आनन्द के घर पहंुचकर उनसे क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस मलिन बस्ती से पानी निकास की व्यवस्था की जाये साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
      बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रो0 रामशंकर कठेरिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चै0 लक्ष्मीनारायन, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, पशुधन मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, मण्डलायुक्त के0 राम मोहनराव, आईजी सुरजीत पाण्डे, डीआईजी महेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल सहित आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैंनपुरी के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के मण्डलीय व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


 सीएम बोले उत्तरप्रदेश में बहुत कुछ किया जाना है। आप भरोसा रखें सरकार विकास से सुशाशन स्थापित करेगी।    आगरा में पेयजल का संकट है। इसके समाधान के लिए गंगाजल परियोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इससे भी कार्य पूरा नहीं हुआ तो चंबल से भी पानी लाकर आगरा के पेयजल संकट को समाप्त करेंगे।