21 अप्रैल 2017

योगी आदित्यनाथ को QRT सुरक्षा मिलेगी

अंग्रेजी अखबार में मुख्‍यमंत्री योगी  की जान के खतरे के समाचार के बाद उनकी सुरक्षा को और अधिक मज़बूत किया जा रहा  है। मुख्यमंत्री को  अब तक  Z प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।  किन्तु खतरे को देखते हुए उन्हें अब QRT सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। समाचार में कहा गया था कि लन्दन के आतंकी संगठन भारतीय प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के खिलाफ  इस साजिश को रचने की कोशिश में हैं। बताया जाता है कि खुफिया विभाग ने इस सम्बन्ध में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी को 35 NSG कमांडो मिले हुए थे किन्तु उनकी जान के  खतरे के डर से उन्हें अब QRT सुरक्षा मिलेगी।