मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बयान में कहा कि जो बेटा अपने पिता का नहीं हो सकता है, वह आपका क्या होगा। वह मैनपुरी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। लगता है आंतरिक झगड़ा अभी समाप्त नहीं हुआ है। मुलायम ने जो अपमान महसूस किया उसकी गर्मी अभी नहीं उतरी है। उनकी नाराज़गी अभी भी जारी है। क्योंकि उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेरा इतना बड़ा अपमान नहीं हुआ। उन्होंने पार्टी की आंतरिक लड़ाई को अखिलेश की हार का जिम्मेदार बताया।