28 मार्च 2017

नाइजीरियाई लोगों के साथ ग्रेटर नोएडा में बढ़ा तनाव


छात्र मनीष खरी की रहस्यमय हालात में मौत के बाद ग्रेटर नोएडा में निकला एक मार्च हिंसा में बदल गया। स्थानीय लोग इस मौत का आरोप नाइजीरियाई छात्रों पर लगा रहे हैं। नॉएडा  पुलिस का कहना है लोगों ने मनीष की मृत्यु को लेकर मार्च निकाला था इसके दौरान छेत्र  में  एक शौपिंग एरिया में मौजूद कुछ नाइजीरियाई छात्रों पर हमला कर दिया। नाइजीरियाई छात्र  सादिक बेल्लो के ट्वीट में की गई मांग पर   विदेश मंत्री सुषमा स्वराज  ने इस घटना की जाँच के आदेश कर दिए हैं। सुषमा स्वराज  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आदेश दिए  हैं। बता दें कि मार्च के दौरान  तीन नाइजीरियाई छात्र घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाइजीरियाई छात्रों को जान का  खतरा महसूस  हो रहा है।