19 मार्च 2017

प्लास्टिक नोटों की शुरुआत होगी भारत में

नई दिल्ली।अब 10 रुपये के प्लास्टिक नोट चलेंगे भारत में। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है।प्लास्टिक नोटों की शुरुआत 10 रुपये के नोट से होगी। इसके बाद अन्य नोटों की छपाई में भी इस विकल्प को आजमाने पर विचार किया जाएगा। 
फील्ड ट्रायल के तौर पर पहले 5 स्थानों पर प्लास्टिक नोट चलाने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में दी।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक नोटों की छपाई के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया  को मंजूरी दे दी गई है और कई अध्ययनों  में साबित हुआ है कि प्लास्टिक के नोट मौजूदा कॉटन सबस्ट्रेट बेस्ड नोटों के मुकाबले ज्यादा चलेंगे।नोटों की उम्र  बढ़ाने के उधेश्य से रिज़र्व  बैंक पिछले  कई सालों से ऐसी करंसी चलाने के प्रयास में जुटा है, जो आसानी खराब न हो सकें। इसी नीति के
तहत आरबीआई ने प्लास्टिक नोटों की छपाई का प्रस्ताव दिया है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।