आगरा दक्षिण सीट से सपा कांग्रेस गठबधन के उम्मीदवार नज़ीर अहमद उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बताये जाते हैं। वह जनता से जाति धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। नज़ीर अहमद उत्तर प्रदेश और आगरा के विकास की लिए काफी कुछ करना चाहते हैं। उनका मानना है विधायकों को अपने छेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। अपने छेत्र के लिए काम न करने वाले सिटिंग विधायकों को जनता अंदर नहीं घुसने देती है। नज़ीर अहमद सपा कांग्रेस गठबधन के ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें दोनों ही पार्टी के कार्यकर्त्ता जमकर सहयोग दे रहे हैं। नज़ीर का कहना है कि यदि जनता अच्छे लोगों को चुनेगी तो बईमान लोग अपने आप राजनीति से बाहर हो जायेगे।
