प्रियंका गांधी रायबरेली में वोट मांगने में राहुल गांधी के साथ हैं ।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की प्रत्याशी अदिति सिंह के समर्थन में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रियंका पहली बार राहुल के साथ रैली में शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अबतक चुनाव अभियान में नहीं आई हैं। कहा जा रहा है कि उनकी 18 फरवरी को इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित करने की सम्भावना है ।
