10 जनवरी 2017

चार लाख करोड़ की अघोषित राशि नोटबंदी के बाद जमा की गई

आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा नोटबंदी के  पचास दिनों  के बाद 3 से 4 लाख करोड़ अघोषित रुपये बैंकों में जमा किये गए। इसका खुलासा जमा करायी गयी राशि के मूल्यांकन के बाद सरकार ने किया। इस अघोषित राशि जमा किये जाने का निष्क्रिय खातों में जमा धन का मूल्यांकन करते समय पता लगा। आयकर विभाग अनुसार  60 लाख से अधिक ऐसे बैंक खाते पकड़ में आये जिनमें दो लाख रुपये से अधिक राशि जमा करायी गयी थी। बताया जाता है  करीब 7.34 लाख करोड़ अघोषित  रुपये नोटबंदी की घोषणा के बाद जमा कराये गए।