6 अक्टूबर 2016

किसने लगाए हैं वाराणसी में ये पोस्टर

वाराणसी में  पीएम मोदी को राम , पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रावण के तौर पर दर्शाते हुए  पोस्टर लागए गए  हैं।  इस  पोस्टर में   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को  रावण के पुत्र मेघनाद के रूप में दर्शाया  गया है। इन पोस्टरों पर शिव सेना का नाम लिखा है किन्तु शिव सेना इस पोस्टर में अपना हाथ होने से इंकार किया है। भारत  द्वारा किये गए  सर्जिकल आपरेशन की जरूरत थी, रावण रूपी पाकिस्तान का अंत हो जैसे स्लोगन इस पोस्टर पर लिखे हैं। बता दें कि भारत की  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इसकी निंदा की थी।