11 सितंबर 2016

भाजपा बनाएगी उत्तर प्रदेश में चार सौ चुनाव कॉर्डिनेटर

आगरा। उत्तर प्रदेश चुनावों में कॉर्डिनेशन के लिए भाजपा ने प्रदेश में  चार सौ कॉर्डिनेटरों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसकी सुचना  भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, बीएल वर्मा ने दी। इन कॉर्डिनेटरों की नियुक्ति सितंबर के अंत तक हो जाएगी। इन पदों के लिए  25 वर्ष से  40 बर्ष के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ये लोग पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सदभावना बनाये रखने का कार्य करेंगे। इनकी ड्यूटी प्रदेश भर में  विधानसभा क्षेत्रों में लगाई जाएगी। ये लोग पार्टी का टिकट न मिलने से  नाराज़ नेताओं को जोड़े रखने का भी महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।