6 सितंबर 2016

अपनों से परेशान बुजुर्ग पहुँच रहे हैं आश्रमों में

( अपनों से तरसते ये मज़बूर बुजुर्ग )
आगरा। अपनों से परेशान होकर आश्रम में  आने वाले वृद्धजनों की संख्या दिनो दिन बढ़ती जा रही है| आगरा के रामलाल आश्रम में वृद्धो की संख्या बढ़कर 230 हो गयी है। 75 वर्षीय  हरी दीक्षित  बच्चो से दुखी हो कर इस आश्रम का सहारा लेना पड़ा | 90 वर्षीय सुशीला देवी ने भी आश्रम की शरण ली क्योंकि इनका कोई करीबी  नहीं है और अब इनके पास कुछ नहीं है ये वास्तविक असहाय हैं। इन गंभीर परिस्थितियों में  आश्रम  द्वारा इनको रहने के लिए कपडे  व  खाने की व्यवस्था कर दी  गई | कालन्दी विहार से आई विद्या देवी उम्र करीब 95 वर्ष है जिनको उनको अपने ही 4 पुत्रो द्वारा घर से निकाला..
है| 65 वर्षीय हरदोई देवी फ़तेहपुर सीकरी की रहने वाली है| इनके बच्चे आए दिन मारपीट करते थे तंग आ कर आश्रम मे रहने का निर्णय लिया और घर छोड़ कर आ गयी | मूलचंद माहेश्वरी इरादत नगर 73 वर्ष के है जिंका कोई नहीं है वो आश्रम मे आए है| शारदा देवी औरैया रहने वाली बताती है और कुछ जानकारी देने मे सक्षम नहीं है| 75 वर्षीय रुक्मणी देवी फीरोजाबाद जिले से बच्चो द्वारा प्रताड़ित हो कर आई है| रघुवीर सिंह जोगीपाड़ा के रहने वाले है जिनकी उम्र 61 वर्ष है अपनों घर से दुखी हो कर आश्रम मे शरण ले रहे है| किशन चन्द्र मदिया कटरा से आए है इनके घर मे इन्हे मारा पीटा जाता था और रोटी भी नहीं दी जाती थी|