15 अगस्त 2016

मुलायम ने जमकर डांट लगाई अखिलेश की

लखनऊ - मुलायम सिंह अखिलेश यादव के खिलाफ नाराज़गी को नहीं रोक सके और उन्होंने  उनकी तथा मंत्रियों  की जमकर डांट फटकार लगाई। मुलायम ने यह भी कहा कि अखिलेश  मेहनत नहीं करते हैं और उनके  मंत्री  भ्रष्‍ट हैं। शिवपाल के बारे में विचार व्यक्त करते हुए मुलायम ने  कहा कि कुछ लोग शिवपाल के पीछे पड़े हैं और उनके खिलाफ साजिश रचाने में लगे हैं । यदि  मैं खड़ा हो गया तो  साजिश रचाने वाले सब लोग दूर  भाग जाएंगे। बताया जाता है कि अखिलेश यादव अपने पिता की डांट चुप चाप सुनते रहे।