--लो संगीत को मुम्बईया मसालों की मिलावट से बचायें:हेमामालिनी
![]() |
| ( हेमामालिनी ने सुनीता धकड.के गीतों की सीडी का किया विमोचन साथहैं श्री बृज खंडेलवाल एवं पदमनी ताजमहल) |
मथुरा: प्रख्यात अभिनेत्री एवं मथुरा
की सांसद हेमा मालिनी ने स्थानीय होटल राधा
अशोक में आयोजित एक कार्यक्रम में गायिका सुनीता
धाकड. के गाये गीतों की "ब्रज मन्दाकिनी" शीर्षक से तैयार लोक गीतों की
एक एल्बम(सी डी ) का लोकार्पण किया।
हेमा मालिनी ने कहा लोक गीत और संगीत
परम्पराओं में बंबईया फ़िल्मी मिलावट नहीं होनी चाहिए वाद्य यन्त्र भी ठेठ देशी
हों. उन्होंने कहा ब्रज का मधुर भक्ति रस पूर्ण लोक संगीत
और अधिक लोकप्रिय होना
चाहिए।
कार्यक्रम
में केंद्रीय हिंदी संसथान के कुलसचिव डॉ चंद्र कान्त त्रिपाठी, ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन
सोसाइटी के सेक्रेटरी ब्रज खंडेलवाल, श्रीमती पद्मनी ताजमहल समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। के
अलावा श्रीमती
