27 अगस्त 2016

आगरा के डी एम् पंकज कुमार बने उत्तर प्रदेश के विशेष गृह सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। मुख्य तबादलों में  आगरा के डी एम् पंकज कुमार को  विशेष सचिव (गृह) के रूप में लखनऊ में  पद मिला है। गौरव दयाल आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे। अनूप कुमार यादव को  लखनऊ विकास प्राधिकरण का वाईस चेयरमैन  नियुक्त किया गया है। पी के मोहंती को  प्रमुख सचिव पशुपालन के रूप में नियुक्त किया गया है। राज शेखर  बरेली के नए डीएम होंगे।