अखिलेश सरकार हमेशा केंद्र पर वित्तीय कटौती का आरोप लगाती है किन्तु अपने मंत्रियों के जेब खर्चों पर जरा भी ध्यान नहीं देती है।शिवपाल यादव को छोड़कर पॉकेट मनी खर्चे में सारे मंत्रियों के हाथ खुले हुए हैं। बताया जाता है सपा के मंत्रियों ने मार्च 2012 से मार्च 2016 तक करीब 8 करोड़ 78 लाख रुपए जेब खर्च के रूप में खर्च किये। यह जानकारी बीजेपी विधानमंडल दल के नेता द्वारा पूछे गए सवाल पर दी गई। आज़म खान का पॉकेट मनी खर्च करीब 22 लाख, 86 हजार बताया गया है।