1 जुलाई 2016

जिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं वहां का विकास कैसे हो सकता है - अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को प्रधानमंत्री और सरकार दी किन्तु प्रदेश में समाजवादी पार्टी की  सरकार रहते हुए प्रदेश का विकास बहुत मुशिक्ल है। प्रदेश के विकास के लिए सपा और बसपा-दोनों को निकालना होगा और भाजपा को सत्ता देनी होगी।समाजवादी पार्टी के  सत्ता में  आने से गुंडागर्दी  बढ़ जाती है ,कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को  नंबर एक राज्य बनाने के लिए सपा को सत्ता से हटाना होगा। अमित शाह ने कहा सत्ता में आने पर  हम गन्ना किसानों के बकाये को जीरो करने का भरसक प्रयत्न करेंगे।