8 जुलाई 2016

विदेशी युवाओं में बढ़ रही रूचि हिंदी के प्रति

(ओसका यूनिवर्सिटी में हिंदी के छात्र )
दुनिया में हिंदी भाषा की लोकप्रियता का जीता जागता उदाहरण है केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा। जहाँ हिंदी सीखने में रूचि रखने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि हिंदी की विदेशों में बढ़ती लोकप्रियता एक कारण बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता भी है। हिंदी के बहुत से शब्द अब अंग्रेजी,फ्रेंच अदि बोलने वाले देशों में भी वहां के लोग इस्तेमाल करने लगे हैं। बहुत से मशहूर  हिंदी शब्दों में  ' जुगाड़ ' शब्द को वहां  लोग काफी जानने लगे हैं। हाल ही में फ्रांस में तो टेलीविज़न पर इंडियन जुगाड़ पर बहुत मनोरंजक  रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जिसमें बताया गया था, आखिर इंडियन जुगाड़ क्या है। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में तो इस साल 180 से अधिक आवेदन प्रवेश के लिए  करीब 40 देशों से  प्राप्त हुए हैं। थाईलैंड, चीन,श्रीलंका ,साउथ कोरिया अदि देशों में हिंदी के प्रति विशेष...
रूचि पैदा हो रही है। 3 इडियट्स फिल्म ने भी चीन में जबरदस्त सफलता हांसिल की थी। जापान की ओसका यूनिवर्सिटी में भी  हिंदी सीखने वाले छात्रों की संख्या बढ़ना हिंदी की लोकप्रियता के लिए एक  अच्छा सन्देश है।