19 जून 2016

यूरोपीय संघ छोड़ना ब्रिटेन के हित में नहीं - डेविड कैमरन

डेविड कैमरन
ब्रिटेन के लोग 23 जून को जनमत संग्रह के जरिए इस बात का निर्णय लेंगे कि  ब्रिटेन  यूरोपीय संघ में रहे या नहीं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने देश की जनता से अपील की है, यूरोपीय संघ  छोड़ने की जीत होना देश को  कमजोर कर सकता और  यहाँ तक  ब्रिटेन एक दशक तक पीछे जा सकता  है। उन्होंने कहा यह रेफरेंडम हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बाहर होने से  यूरोपीय संघ  के साथ व्यापार में भी परेशानियां आएंगी। जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसका  सीधा प्रभाव नौकरियों  पर पड़ना संभव है।