27 जून 2016

केन्द्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा  सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की शीघ्र  घोषणा की सम्भावना है। इससे देश के एक करोड़ सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के वेतन-भत्तों व पेंशन में कम-से-कम 23.5 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिल सकता है। वित्त सचिव अशोक लवासा ने रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है। इसके आधार पर  पर मंत्रिमंडल, नोट जारी करेंगे। सिफारिशों के  लागू होने से केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों तथा 58 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।