पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को होने वाली ओपन हार्ट सर्जरी की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिये शुभकामना दी। शरीफ का ऑपरेशन ब्रिटेन के अस्पताल में होना है। उन्हें एक हफ्ते तक अस्पताल में रुकना होगा। मोदी ने ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने एवं अच्छी सेहत हांसिल करने के लिए कामना की।
