24 मार्च 2016

शाह और रामदेव का उत्तराखंड सरकार गिराने का षड्यंत्र

26 मार्च को भाजपा के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में मशाल जुलूस

कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड में उत्पन्न राजनीतिक संकट अमित शाह और बाबा रामदेव के चालबाज़ी बताया। वह इससे सम्बंधित पक्के सबूत भी प्रस्तुत करेंगे। अमित शाह का कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने से  भाज़पा की नियत साफ़ दिखाई देती है।कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष ने  26 मार्च को भाजपा के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में मशाल जुलूस निकालने  की घोषणा की है। उन्होंने कहा दूसरे प्रदेशों में भी भाजपा प्रदेश की  सरकारों  को अस्थिर करने  में प्रयत्नशील है। किशोर उपाध्याय   ने कहा कि योग गुरु  रामदेव के  इस प्रकरण में शामिल होने के उनके पास सबूत  हैं।