31 मार्च 2016

ऋण की वसूली के लिए ताकतवर पुरुषों का इस्तेमाल करना अवैध : केरल हाईकोर्ट

केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ताकतवर  पुरुषों को अधिकृत  कर उधारकर्ताओं से ऋण की वसूली की प्रथा गैर कानूनी है। एक डिटेक्टिव एजेंसी ने सार्वजनिक क्षेत्र की  बैंक द्वारा कमीशन  भुगतान न करने की शिकायत की। इस शिकायत को  ध्यान में रखते हुए अदालत ने कहा कि निजी एजेंसियों द्वारा  ऋण की वसूली करने  के लिए  परेशान करने का यह तरीका  अवैध, अनैतिक और सार्वजनिक नीति और जनता के  हितों की सुरक्षा के खिलाफ है।उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि बैंकें  उधारकर्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए कानून द्वारा मान्यता प्राप्त प्रक्रिया का सहारा  लें।