14 मार्च 2016

प्रदेश के व्याहपारी 16 व 17 को लखनऊ में देंगे धरना

---- आगरा में भी जारी किया गया आंदोलन का 10सूत्रीय मांग पत्र

आगरा, उ प्र के उद्योग व्‍यापार मंडल के आह्हन पर 16 व 17 मार्च को लखनऊ स्‍थित लक्ष्‍मण
मेला स्‍थल पर प्रदेशभर के व्‍यापारियों का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में आगरा के व्‍यापारियों की सहभागिता सुनिश्‍चित एवं व्‍यव्ास्‍थित करने के लिये जीवनी मंडी स्‍थित होटल जन्‍नत में एक बैठक का आयोजन कर आगरा में भी लखनऊ चलो नारा व्‍यापक एवं असरदार
बनाने का निश्‍चय किया गया। आंदोलन के सम्‍बन्‍ध में एक पत्रक भी जारी किया किया गया।
उ प्र उद्योग व्‍यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्‍यक्ष संत शरण बरूआ,प्रांतीय मंत्री व मोती गंज व्‍यापार समिति के अध्‍यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल, उेसी घी एसोसियेशन के महामंत्री सुरेशअग्रवाल,व्‍यापार मंडल के मीडिया  प्रभारी अतुल बंसल, जिला अध्‍यक्ष निर्मल कुमार जैन, महामंत्री गिर्राजकुमार अग्रवाल, युवा जिलाअध्‍यक्ष विनय कुमार कामरा,युवा महामंत्री सुनील जैन, जिला मंत्री मौहम्‍मदसुलेमान,बृज मोहन अग्रवाल,व विपिन मित्‍तल ने जागरूकता पत्रक का संयुक्‍त रूप से विमोचन किया।
आंदोलन के मुद्दे
(1) प्रदेश में स्‍वतंत्र एवं भयमुक्‍त व्‍यापार किया जानासुनिश्‍चित किया जाये,आपराधिक वातावरण समाप्‍त हो।(2) प्रदेश के बाहरसे आने वाले माल पर से मंडी शुल्‍क पूर्ण रूप से समाप्‍त किया जाये।(3) वैट दर 12 से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी जाये। (4) दिल्‍ली की तरह ही यू पी में भी बिजलीकी दे कम की जाये।(5) प्रदेश सरकार केन्‍द्र सरकार से सामंजस्‍य कर इंट भट्टा बंद होने से प्रभावितों को तत्‍काल रोजगरउपलब्‍ध करवाये।(6)हाऊस टैक्‍सव वाटरटैक्‍स की दरे कम की जायें।(7) मैडीकल स्‍टोरों के पंजीयन एवं नवीनीकरण का शुल्‍ पुन: पूर्व के समान ही तीन हजार किया जाये।जो दूकानदार पांच साल से दूकानें संचालित कर रहे हैं उनके लिये फर्मेसिस्‍टों की अनिवार्यता को समाप्‍त किया जाये।(8) बीज एवं कीटनाशकों केविक्रेताओं के लाईसेंसों में कृषि स्‍नातकों की अनिवार्यता को समाप्‍त किया जाये क्‍यों कि यह कार्य बहुत ही छोटे करोबारियों के द्वारा किया जाता है।(9) नगद खरीद पर पैन काड्र की अनिवार्य सीमा पुन-05लाख की की जाये।(10) आयकर सर्वे केवल व्‍यापारियों पर ही नहीं आयकर दाता अधिकारियों एवं नेताओं पर भी किये जायें।                                 --                                                  कुमार ललित की रिपोर्ट