15 फ़रवरी 2016

सपा के दिलीप यादव चुने गये निर्विरोध एमएलसी

--आगरा मंडल में असरहीन राजनीतिज्ञ सपा को मिली एकतरफा सफलता की वजह 

आगरा:मिशन 2017 चलाने को दावे कर रही पार्टियों में एक भी राजनैतिक दल विधान परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रतीकात्‍मक टक्‍कर तक नहीं दे सकी। जिला पंचायत और विकास खंड के चुनावों में पराजित हो चुके  दलों को सापा के द्वारा दी गयी यह दूसरी पटकन्‍नी है। सबसे दिलचस्‍प  तथ्‍य यह है कि सपा ने अपनीचुनावी बहस के एजेंडे में शामिल  रहे  आगरा को हाईकोर्टबैंच,बैराज और इंटर नेशनल एयरपोर्ट तो दूर आलू की
मंडी और प्रोसिसिेंग सेटर तक देना गवारा नहीं किया है।राजनैतिक हलाकों कामानना  है कि चुनावपरिणाम  आगरा में राजनीतिके रसातलमें पहुंचजानेकासंूचकहै। पार्टियों में अबराजनैतिककार्यकर्त्‍तओंकीजगह निवेशकों ने लेलीहै।जो केवल मुनाफे के ही काम मेंही धन लगाने की प्रवृत्‍ति के होते हैं। प्रतीकात्‍मक चुनाव उनके लिये खास अहमियत नहीं रखते1
 जोभी   एमएलसी चुनाव के नामांकन भरने का अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के लिए काफ़ी शुभ रहा। यहा भाजपा की और से किसी भी प्रत्याशी के नामांकन ना करने से सपा के प्रत्याशी दिलीप यादव निर्विरोध एमएलसी चुन लिए गये है । गौरतलब है की बसपा ने अंदुरूनी तौर पर पहले ही प्रत्याशी ना खड़ा करने का फ़ैसला कर लिया था।सुबह से भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन करने के लिए जो कयास लगाए जा रहे थे वह दोपहर तक ध्वस्त होते नज़र आए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी टीपी सिंह को नामांकन भरने के लिए कलेक्टरी आना था। शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय था लेकिन एक बजे तक वहां कोई भी भाजपा कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा था।अपर जिलाधिकारी फाइनेंस तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि अंतिम दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
एमएलसी चुने जाने पर दिलीप यादव को मिली बधाइया...
सपा से निर्वरोध एमएलसी चुने जाने के बाद प्रत्याशी दिलीप यादव को सपा नेताओ ने जमकर बधाइया दी। यह खबर सार्वजनिक होने के बाद की भाजपा की और से उसके प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया है, सुनकर सपा नेताओ मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई सपा नेताओ ने दिलीप यादव को फोन कर उन्हे जीत की बधाई दी । इधर सपा कार्यालय पहुचने के बाद आगरा संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने दिलीप यादव को माला पहनाकर उन्हे शुभकामनाए दी। इस दौरान लक्ष्मीनारायण वर्मा, गीता शाक्या, उमेश यादव, आलोक यादव, सोमवीर यादव, दयाशंकर जसावत व जिला मीडीया प्रभारी दिलीप यादव मोजूद रहे।
राज्यमंत्री से की मुलाकात...
निर्विरोध एमएलसी चुने जाने के बाद दिलीप यादव राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर के निवास विभव नगर पहुचे। यहा श्री गुर्जर व सपा के शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी ने उन्हे माला पहनाकर शुभकामनाए दी। यहा आगरा संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित, राजपाल यादव, हरेन्द्र यादव, पूर्व महानगर महासचिव धर्मेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक सभा के शहर अध्यक्ष अनीस ख़ान, मुलायम सिह यूथ बिग्रेड के शहर अध्यक्ष फ़िरोज़ ख़ान, महिला सभा की अध्यक्ष व पार्षद क्षमा जैन सक्सेना,शहर सचिव खिल्लोरांम धाकर, व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रशांत पटेल, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आलोक यादव, पार्षद पप्पू यादव,लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष इमरान कुरैशी सहित कई मोजूद रहे।
भाजपा ने लगाया अपने प्रत्याशी के अपहरण का आरोप...
एमएलसी चुनाव के नामांकन भरने के अंतिम दिन हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ । भाजपा नेताओं का आरोप है कि उसके प्रत्याशी टीपी सिंह का अपहरण कर लिया गया जिसके कारण वे पर्चा दाखिल नहीं कर सके । इस आरोप के बाद कलेक्टरी परिसर में सपा के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । सपाइयों का कहना है कि अखिलेश सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपाइयों ने झूठी कहानी रची है । अपर जिलाधिकारी फाइनेंस तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कुछ भाजपा नेता उनके पास नामांकन पर्चा फाड़ने की शिकायत लेकर आए थे । जब हमने उनसे प्रत्याशी बुलाने को कहा तो वे उसे हाजिर नहीं कर सके । उन्होंने कहा कि निवार्चन कक्ष से बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी अपहरण जैसी किसी घटना से इंकार किया है।