फिरोजाबाद का नाम लिस्ट में
लखनऊ। बस्ती, फैजाबाद, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद में नये मेडिकल कालेज खोलने की स्वीक्रति मिल गई है। बहराइच का नाम भी भी प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप पांडे ने कहा इन नए मेडिकल कालेजों का निर्माण 2018 से पहले आरम्भ हो जाएगा। हर मेडिकल कॉलेज निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। 70 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 30 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।
