29 फ़रवरी 2016

जापानी नागरिक ले सकेंगे भारत में 'वीसा ओन एराइवल '

( जापानी लोग मुस्कुराते हैं हमेशा )
नई दिल्ली।जापानी नागरिकों को भारत में अब वीसा ओनएराइवल मिल सकेगा। यह सुविधा 1 मार्च 2016 से प्रारंभ की गई है। वीसा सुविधा दिल्ली,मुंबई,चेन्‍नई, कोलकाता,बंगलोर तथा हैदराबाद हवाई अड्डों पर उपलब्‍ध रहेगी । वीसा सुविधा व्यवसाय, पर्यटन, सम्मलेन  तथा चिकित्‍सा उद्देश्य  के उयलब्ध  है। वीसा ओन  एराइवल की वैधता 30 दिनों की होगी। 
 हर  वर्ष  1.80 लाख जापानी नागरिक भारत आते हैं। इसमें से 78 प्रतिशत हिस्‍सा कारोबार तथा पर्यटक वीसा  का है। औसतन दिल्ली  हवाई अड्डे पर रोजाना 600 जापानी नागरिक उतरते हैं। आशा की जाती है कि जापानी नागरिकों के लिए इस वीजा के विस्‍तार से दोनों देशों के बीच कारोबार तथा पर्यटन संबंधों में और मजबूती आएगी।पिछले वर्ष दिसंबर में जापानी प्रधानमंत्री  शिंजो अबे की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने एक मार्च 2016 से जापानी नागरिकों के लिए आगमन पर वीसा  के विस्‍तार की घोषणा की थी।