29 फ़रवरी 2016

सांविधिक मान्यता दी जाएगी आधार कार्ड को,बनेगा कानून

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली  ने  2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि  आधार कार्ड को सांविधिक मान्यता दिलाने का  कानून बनाया जाएगा। सरकार  अब तक  98 करोड़ आधार नंबर जारी कर चुकी  है। सूचना अनुसार  प्रति दिन 26 लाख बायोमेट्रिक और 1.5 लाख ई-केवायसी (नो यौर क्लाइंट ) को दिए  जा रहे हैं ।