11 फ़रवरी 2016

गरीबों की आवाज नहीं सुन रही सरकार - सोनिया


रायबरेली (उप्र) : अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के  दौरे पर पहुँची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  मोदी सरकार की नीतियों की जबरदस्त  आलोचना की।  अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ दावे करने वाली मोदी सरकार मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ और गुजरात के भ्रष्टाचार को देखने में सक्षम नहीं है। सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए कहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुन रही है।