1 फ़रवरी 2016

वृंदावन होगा विधवाओं के लिए भारत का सबसे बड़ा सुविधा केन्द्र

सरकार ने पिछले 20 महीनों के दौरान भारत में महिलाओं और बच्चों के कल्‍याण और सुरक्षा के लिए कई नई और प्रभावी पहल की हैं। उन्‍होंने कहा कि करीब 1000 विधवाओं के लिए रहने, कार्य और प्रशिक्षण प्राप्‍त करने की सुविधा के साथ वृंदावन देश का सबसे बड़ा सुविधा केन्द्र होगा। अखिल भारतीय क्षेत्रीय संपादक सम्‍मेलन  को संबोधित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री  मेनका संजय गांधी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं महिला और बाल विकास मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और इसका..
शुभारंभ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल पर किया गया था। इस योजना को प्रारंभिक तौर पर प्रतिकूल बाल लिंग अनुपात के साथ 100 जिलों में प्रारंभ किया गया था और इस योजना के उत्‍साहजनक परिणामों को देखते हुए इसे अब 61 और जिलों में विस्‍तारित किया जा रहा