19 जनवरी 2016

रोहित वेमुल की आत्मा हत्या के प्रकरण में बुद्धिजीवियों की सभा

हैदाराबाद में छात्र के आत्‍म हत्‍या विरुद्ध प्रतिरोध को बुद्धिजीवी बुद्धवार को करेंगे सभा
(रोहित बेमुल)
आगरा: हैदराबाद विश्वविधालय के युवा लेखक एवं दलित शोधार्थी रोहित वेमुल ने गत रविवार को विश्वविधालय छात्रावास में छात्र के द्वारा की गयी परिस्थितिजन्य आत्महत्या के विरोध में कल बुद्धवार, 20 जनवरी को शाम 5 बजे बुद्दिजीवियों, संस्कृतिकर्मियों, कलाकारों, साहित्यकारों, दलित चिंतनशील व्यक्तियों द्वारा एक प्रतिरोध सभा का आयोजन शहीद स्मारक, संजय पेलेस में किया गया है |
सांस्‍कृतिक कर्मी एवं साहितयकार श्री अनिल शुक्‍ला के अनुसार प्रतिरोध सभा का आयोजन दलित साहित्य मंच, इप्टा, रंगलीला, जन संस्कृति मंच, ए.आई.एस.एफ, शहीद भगत सिंह स्मारक समिति, रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर दलित आदिवासी एंड माइनॉरिटी (रिदम), आर .बी .एस. कॉलेज ड्रामा क्लब द्वारा किया गया है। | ज्ञात हो कि रोहित वेमुला एवम अन्य चार छात्रों पर गलत तरीके से आरोप लगाकर एक जांच कमिटी विश्वविधालय प्रशासन ने बनाई थी| जांच
कमिटी ने यद्यपि उन सभी पांचो शोधार्थियों को आरोप मुक्त कर दिया था लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालयऔर केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रय के दबाव में विश्वविधालय प्रशासन ने पांचो दलित छात्रों को निष्कासित कर दिया था| इतना ही नहीं गत छ माह से रोहित को मिलने वाली जूनियर रिसर्च फैलोशिप भी रोक दी गयी थी।
इन सब से रोहित वेमुला बेहद तनाव में रहा और अंतत उसने आत्महत्या कर ली| उसकी आत्महत्या भारतीय समाज के घोर जातिवादी, वर्गवादी और फासिस्ट चरित्र को दिखाती है | आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में सभी आमजनों से प्रतिरोध सभा में पहुँचने की अपील की गयी है