18 जनवरी 2016

अशक्तों और बुजुर्गों के पुनर्वास के लिए वृद्धाश्रम बनाने होंगे

(बतलती दुनियां में बुजुर्गों  के पुनर्वास को सोचना है) 
नई दिल्‍ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने  बुजुर्गों की सहायता के लिए परियोजनाओं की पहल तथा उनके सम्मान के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान कहा  कहा कि अशक्तों के पुनर्वास के लिए भारत में वृद्धाश्रम बनाने होंगे । राजनाथ सिंह ने यह भी कहा  कि जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, वहां विनाश निश्चित  है और बुजुर्गों के साथ सही  बर्ताव न  करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करता। उन्होंने कहा कि
सभ्‍य और शिक्षित वर्ग के लोगों  से उम्मीद की जाती है कि वो  अपने बुजुर्गों का ध्यान रखेंगे ।