5 जनवरी 2016

आतंकी हमले से उठे पाकिस्तान नीति पर सवाल

पठानकोट में वायु सेना की चौकी पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मुहम्मद का हाथ होने के संकेत हैं. कुलदीप कुमार का कहना है कि इस हमले ने नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार की शाम को ही घोषणा कर दी थी कि पठानकोट में भारतीय वायुसेना के ठिकाने पर हमला करेने वाले सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है, लेकिन पाकिस्तान-स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के हमलावरों के खिलाफ अभी तक भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई चल रही है. यह वही संगठन है जिसे भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अपहृत विमान के यात्रियों के बदले रिहा किए गए मौलाना मसूद अजहर ने पाकिस्तान जाकर स्थापित किया था. पठानकोट में वायुसेना के ठिकाने पर हुए हमले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पाकिस्तान नीति और आतंकवाद-विरोधी रणनीति पर अनेक सवाल खड़े कर दिये हैं....dw.com/hi/a-18956783 © DW