15 जनवरी 2016

ई वीसा आसान कर रहा है भारत आना

नई दिल्ली।  दिसम्‍बर, 2015 में ई-टूरिस्‍ट वीज़ा पर भारत में कुल 1,03,617 पर्यटक आये, जबकि पिछले वर्ष की इस अवधि के दौरान यह संख्‍या 14,083 थी। इस प्रकार भारत में ई-टूरिस्‍ट वीज़ा पर आने वालों की संख्‍या में 635.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ई-टूरिस्‍ट वीज़ा की सुविधा का लाभ उठाने वाले देशों में ब्रिटेन पहले स्‍थान पर है, जबकि इसके बाद अमरीका व रूस का स्‍थान है। २७ नवम्‍बर, 2014 से शुरू होने वाले ई-टूरिस्‍ट वीज़ा सुविधा वर्तमान में भारत के 16 हवाई अड्डों पर 113 देशों के नागरिकों के...
लिए उपलब्‍ध है।जनवरी-दिसम्‍बर, 2015 के दौरान भारत में ई-टूरिस्‍ट वीज़ा पर कुल 4,45,300 पर्यटक आये, जबकि जनवरी-दिसम्‍बर, 2014 के दौरान यह संख्‍या 39,046 थी, जोकि 1,040.04 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।ई-टूरिस्‍ट वीज़ा पर आने वाले पर्यटकों की संख्‍या में यह भारी बढ़ोतरी 113 देशों के लिए ई-टूरिस्‍ट वीज़ा को प्रारम्‍भ कर दिये जाने के कारण हो सकती है। पहले 43 देशों के लिए ही यह सुविधा उपलब्‍ध थी।