भारतीय पुरातात्विक सर्वे (एएसआई) अपने संरक्षण के तहत “आवश्यक रूप से दर्शनीय स्मारक स्थलों एवं भारत के पुरातात्विक स्थान” के लिए एक पोर्टल का विकास कर रहा है। इस पोर्टल के सृजन का उद्देश्य यूनेस्को की अंतरिम सूची, एएसआई की टिकट एवं अन्य गैर टिकट महत्वपूर्ण स्मारक स्थलों के तहत विश्व धरोहर संपत्तियों, स्थलों से निर्मित भारत के शानदार स्मारकों एवं स्थलों को रेखांकित करना है। इस उद्देश्य के लिए लगभग 100 स्मारक स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं।..
स्थलों का चयन उनकी असाधारण कलाकृति एवं स्थापत्य, योजना एवं रूपरेखा, असाधारण इंजीनियरिंग कौशलों के प्रदर्शन एवं अतीत में सभ्यता के अनूठे साक्ष्य बने रहने के आधार पर किया गया है।
इस पोर्टल में प्रत्येक स्मारक स्थल के बारे में संक्षिप्त इतिहास और संपर्क तथा पहुंच, मौसम की स्थितियों, खुलने व बंद होने का समय, स्थल पर उपलब्ध सुविधाएं, 360 डिग्री/ मनोरम दृश्य (गूगल के सहयोग से) और उस क्षेत्र में मौजूद अन्य आकर्षक स्थलों के बारे में जानकारी जैसी सूचनाएं शामिल होंगी। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में भारतीय एवं विदेशी नागरिक इस पोर्टल की सुविधा का लाभ उठाएंगे एवं यह पोर्टल इन शानदार स्थलों की उनकी यात्रा में योगदान देगा।
बेहतरीन चित्रों समेत इस पोर्टल के लिए जानकारियां विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों से एकत्रित की गई हैं। इस पोर्टल पर तेजी से काम चल रहा है और इसके एक महीने के भीतर ही लॉन्च कर दिये जाने की उम्मीद है।
