19 दिसंबर 2015

मिस वर्ल्ड -2015 का खिताब मिला स्पेन की मिरिया लालागूना रोयो को

सान्या (चीन) : चीन के  सान्या  शहर में आयोजित  मिस वर्ल्ड -2015 में स्पेन की मिरिया लालागूना रोयो ने यह  खिताब जीता । 23 साल की रोयो, बार्सिलोना की रहने वाली हैं।  दूसरे नंबर पर रहीं  मिस रशिया और तीसरे नंबर पर मिस इंडोनेशिया रहीं। भारत की ओर से अदिति आर्य ने  प्रतिनिधित्व किया। इस  विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया।