2 नवंबर 2015

ताज सिटी आगरा बनेगा रंग बिरंगा शहर,एक अनूठी पहल

ताज  शहर को सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम एक अनूठी पहल कर रहा है।  नगर निगम आगरा  अब बाजार संघों के सहयोग से शहर को  सुन्दर और आकर्षक बनाने की लिए  और ग्राहकों की आसानी के लिए, बाजार की पहचान के लिए  कलर कोड शुरू करने जा रहा  है।  संबंधित व्यापार के लिए रंग कोड पैटर्न का उपयोग करने के लिए व्यपारिओं को सलहा दी जाएगी। एएमसी के आयुक्तइंद्र विक्रम सिंह ने कहा  'स्मार्ट सिटी' पहल के तहत नगर निगम ऐसा कदम उठा रहा है। इन रंगों से शहर सुन्दर और आकर्षक दिखाई देगा। हो सकता है आगरा भी जयपुर की तरह ' रंगीन सिटी ' कहकर पुकारा जाने लगे। इससे पर्यटक भी आकर्षित
किये जा सकते हैं।