15 नवंबर 2015

पेरिस में हुए आतंकी हमले में एक हमलावर की उम्र सिर्फ 15 वर्ष

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले में एक हमलावर की उम्र १५ वर्ष बताई गई है। बेल्जियम पुलिस  भी ब्रुसेल्स के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जाता है कि  इस हमले का प्लान  करीब 9 महीने पहले बनाया गया था। हार्ड रॉक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान  हमला करने वाले एक आतंकवादी की पहचान भी हो गई है।  पुलिस अनुसार म्यूजिक कंसर्ट  में  खुद को विस्फोटक से उड़ा लेने वाले बंदूकधारियों में से एक व्यक्ति की पहचान पेरिस निवासी उमर इस्माइल मुस्तेफई (29) के रूप में की गई  है। पुलिस ने एक   आतंकी की लाश के पास सीरिया का पासपोर्ट भी  बरामाद किया था।  पुलिस की गुप्त  छानबीन जारी है।