हाल ही में अमरीका में भारतीय मूल के लोगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'मीट द पटेल्स' अमरीकी सिनेमाघरों में देखी जा सकती है।भारतीय मूल के लोगों पर इस तरह की यह पहली फिल्म है। "मेरे माता-पिता दोनों भारतीय हैं," रवि पटेल एक साक्षात्कार के दौरान बताया। हम अमेरिका में पैदा हुए और पुराने स्कूली तोर तरीकों से यहाँ बड़े हुए। भले ही अमेरिका हम सबको बहुत पसंद है लेकिन परिवार ने हमें काफी हद तक भारतीय तरीके से बड़ा किया। रवि पटेल और उसकी बहन द्वारा निर्मित इस फिल्म मीट द पटेलस में खुद के सपने और दूसरी तरफ भारतीय मूल के माता पिता के सपनों ,विचारों के बीच संघर्ष को बड़ी अछी तरह दिखाया गया है। जैसे रवि एक लड़की से दो साल से डेटिंग कर रहा था, लेकिन इसके बारे में उसने अपने माता-पिता को कभी नहीं बताया। रवि के माता-पिता वसंत और चंपा पटेल अपने बेटे की गुजरात के अपने गृहनगर प्रांत में एक भारतीय लड़की से शादी करवाने का सपना रखते हैं।
