2 अगस्त 2015

फांसी पर राय देने से वरुण गांधी फंसे परेशानियों में

मृत्युदंड खत्म करने पर सांसद वरुण गांधी का लेख उनके लिए भारी पड़ सकता है। लेख में उन्होंने  मृत्युदंड खत्म करने की पुरजोर वकालत की है। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, बीजेपी वरुण गांधी और शत्रुघ्न सिन्हा की मृत्युदंड खत्म करने से सम्बंधित  टिप्पणियों से खुद को अलग करती है। बीजेपी अपने  दोनों नेताओं के बयानों से सहमत नहीं है। प्रसाद के इस  बयान से लगता  है कि वरुण के लेख को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।