18 जुलाई 2015

भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने का माद्दा रखता है

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने कहा  है कि हमारा देश  अगले 15 वर्षों  में 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। अगर ये अनुमान सही होते हैं तो भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने का माद्दा रखती है।नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने उम्मीद जताई है कि भारत अगले 15 सालों में 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। 2013-14 के कीमतों के आधार पर अभी भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डालर की है।औसतन 10 फीसदी की दर से विकास करते हुए भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकती है।