--भाजपा महानगर में एक लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है
![]() |
| (एक लाख सदस्य बनाये जाने पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष गामा दुबे सहित प्रमुख नेताओं ने लिया भाग) |
आगरा:भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में डेढ दशक
से अधिक समय तक काबिज रहने के बावजूद नागरिकों की अपेक्षा पर भले ही खरा नहीं
उतर सकी हो किन्तु पार्टी नेतृत्व की कसौटी पर जरूर असरदार साबित हुई
है।पार्टी के महनगर क्षेत्र में अब तक एक लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं ,लगभग
इतने ही जिले मे बनजाना संभावित है।वैसे जोडतोड और अधिक संख्या की है।
अब तक पार्टी के सदस्यता अभियान के लिये
31मार्च की तारीख तय थी वहीं अब यह बढकर 30 अप्रैल कर दी गयी है।स्वभाविक है कि
नये सदस्य बनाये जाने का काम अभी जारी रहना है।
हाल में ही उत्तर
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रांत प्रभारी गोपाल टंडन सोमवार को सदस्यता
अभियान की समीक्षा करने आगरा आए थे। पाटी्र के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री
मोदी और भाजपा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इसलिए सभी वर्गों के लोग
पार्टी की सदस्यता सहर्ष स्वीकार रहे हैं...
महानगर प्रवासी आशु वर्मा और महानगर अध्यक्ष गामा
दुबे ने सदस्यता अभियान को कामयाब बताते
हुए कहा कि अब तक का चरण ही अपने आप में
एक रिकार्ड है ,एक महीने का समय और बढजाने से इसमें और सुधार आना तय है। उधर सदस्यता अभियान को लेकर आगरा जिला इकाई की बैठक
बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर आयोजित हुई जिसमें विकास खंडों और तहसीलों
से मिलने वाले फीड बैकों को उम्मीद जतायी गयी कि जनपद स्तर पर भी रिकार्ड
सदस्यता होगी।
उधर लखनऊ में पार्टी
प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 31 मार्च 2015
तक चलने वाला सदस्यता अभियान अब देश भर में 30 अप्रैल तक चलने से और अधिक लोगों को भाजपा से जुडने का अवसर मिलेगा।
