7 मार्च 2015

ताजमहल संरक्षण के लिए लेजर स्कैनिंग व मैपि‍ग का कार्य पूर्ण

-- सीबीआरआइ के परि‍णामों के आधार पर ए एस आई बनाएंगे योजनायें



नई दि‍ल्‍ली : देश की सबसे महत्‍वपूर्ण एवं संवेदन शील मानी जाने वाले ताजमहल इमारत समूह की लैजर मैपिंग का काम  सेंट्रल बिल्डिंग ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआइ) ने पूरा कर लि‍या है और अब इस रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंपेगी। इसके आधार पर ताज का संरक्षण किया जाएगा।
एएसआइ ने पिछले दिनों ताज के स्थायित्व की जांच सीबीआरआइ से कराई थी। सीबीआरआइ की टीम ने ताजमहल में...
कई दिनों तक अपने उपकरणों से जांच की। स्पॉट स्टिकर लगाने के साथ ही लेजर लाइटों से ताज के स्थायित्व की जांच की गई। लेजर स्कैनिंग के आधार पर सीबीआरआइ की टीम ने अहम डाटा ताज से जुटाया है। जिसके आधार पर ताज में संरक्षण कार्य एवं योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक के अनुसार सीबीआरआइ की टीम का अध्ययन पूर्ण हो चुका है। रिपोर्ट की संस्तुतियों के आधार पर संरक्षण कार्य कराए जाएंगे।साथ ही समय समय पर उठती रहने वाली अफवाहो को बल मि‍लने से राको जा सकेगा।