14 मार्च 2015

'संघर्ष यात्रा' कर गांव गांव पहुंचना चाहते हैं जयंत चौधरी

--लोक सभा चुनाव में शि‍कस्‍त के बाद रालोद को फि‍र से खडा करने की कोशि‍श

 
(सहारनपुर से शुरू कर चुके हैं जयंत अपनी
 'संघर्ष यात्रा')
आगरा:राष्‍ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी की ‘जनजागरण यात्रा’ के लि‍ये आगरा मंडल के जनपदों में पार्टीजन खास तौर से सक्रि‍य हो गये हैं ओर पार्टी को खडा करने का राजनैति‍क लक्ष्‍य बनाकर कि‍सानों,वकीलों तथा उन लोगों को खास तौर से साथ जोडने का प्रयास कर रहे है जो कि‍ पश्‍चि‍मी उत्‍तर प्रदेश से जुडे वि‍भि‍न्‍न मामलों को लेकर अपने अपने अंदाज में लडाईयां लडते रहे हैं। मथुरा के पूर्व सांसद श्री चौधरी की फि‍ल्‍मस्‍टार हेमा मालि‍नी से हार के बाद उनका यह पहला बडा राजनैति‍क अभि‍यान है।
 ‘जन जागरणयात्रा’ की तैयारी के लिये चोधरी गोपीचन्द प्रदेश महासचिव के निवास पर आगरा रालोद
के वरि‍ष्‍ठ नेताओं  में  चर्चा हुई! बैठक की अध्यक्षता मन्डलअध्यक्ष केदारसिहं चोहान ने की जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर महानगर अध्यक्ष अगदसिहंधारिया मालती चोधरी प्रदेश अध्यक्ष महिला नैमसिहं ठा रामेन्द्र परमार नवलसिह प्रधान जयपाल खिरबार सजय फैजदार सत्यबीर राबत रुपेश चोधरी पुरुषोत्तम फोजदार सुधाकर त्यागी आदि सहित दल के लोग उपस्‍थि‍त थे।

श्री चौधरी 'संघर्ष यात्रा' सहारनपुर से यह यात्रा 10 मार्च से शुरू कर चुके हैं और यह  23 मार्च को भट्ठा पारसौल में समाप्त होगी।मथुरा सहि‍त पश्‍चि‍मी यूपी के सभी प्रमुख जनपदों से होकर श्री चौधरी को गुजरना है।