3 मार्च 2015

पाकि‍स्तान के एबटाबाद में बना ‘ताजमहल सि‍नेमा’ बन्द

--उस्मा  बि‍न लादेन के ऐंकाऊंटर के बाद एबटाबाद नहीं हो सका सामान्य


--आगरा की पृष्टहभूमि‍ वाले मोहम्मद ख़ान होती ने बनवाया था सि‍नेमाहाल


  आगरा :  सि‍नेमा घर देखते ही देखते खत्म होते जा रहे हैं ,भारत में उनका स्थान जहां मॉलो में बनने वाले मल्टीिप्लैक्सा या मि‍नी थि‍येटर ले रहे हैं वहीं पाकि‍स्तान में अभी यह प्रयोग केवल चुनींदा बडे शहरों तक ही सीमि‍त है। अन्य सि‍नेमा हॉलों की तरह ही दो दि‍न पूर्व जब पाकि‍स्तायन का चर्चि‍त ताज महल सि‍नेमा हाल  बन्द  हुआ तो अनायास ही अपने नाम और वालीवुड की फि‍ल्मो के ठि‍काने के रूप में  पहचान रखने के कारण खास चर्चा रही।
(कुछ ही दि‍न में जमीदोज हो जायेगा 'ताजमहल')
एबटाबाद में यह सि‍नेमा हाल पाकिस्तान बनने के एक साल बाद  1948 में बना था। जब से अमेरि‍कन मैरीन ने उसमा बि‍न लादेन को अपने स्पे शल आप्रेशन में यहां 2 मई 2011 को मार गि‍राया था तब से शहर की फि‍जा आंतरि‍क रूप से सामान्य  नहीं हो पायी है।इस्लामाबाद से 120 कि‍ मी दूर पाकि‍स्ताेन के छावनी वाले शहरों में शामि‍ल एबटाबाद कभी भीडभाड वाला फौजि‍यों को मार्कि‍टि‍ग का मौका देने वाला शहर माना जाता था कि‍न्तु पि‍छले कुछ साल से यहां सबकुछ बदला  हुआ है। ताज महल सि‍नेमा हाल के अलावा दो सि‍नेमा हाल और
बन्दि हो चुके है जि‍नमें से रायल सि‍नेमा कैंटूमेंट बोर्ड के द्वारा संचालि‍त था जबकि‍ एम्पाऔयर सि‍नेमा नगर पालि‍का के द्वारा संचालि‍त था। ये दोनो टकीज घाटे के अलावा बदइंतजामी के कारण बन्दे हुए । इन दोनों में भी 2010 के बाद से टि‍कट लेकर सि‍नेमा देखने पहुंचने वालो की संख्याइ में भारी गि‍रावट आ गयी थी।
(दर्शक भले ही कम रहते हों कि‍न्‍तु 'चहल पहल में कभी नहीं कमी)
सईद खान के मुताबिक सिनेमा को बंद करने की वजह पाकिस्तान फिल्म उद्योग का चरमरा जाना है। अब यहां इक्कादुक्का ही अच्छी फिल्में बनती हैं। इंटरनेट, सीडी, केबल और मनोरंजन के अन्य स्रोतों ने पाकिस्तान फिल्म उद्योग की कमर तोड़ दी है। सईद ख़ान ने बताया कि पिछले दो साल में सिनेमा में एक भी शो ऐसा नहीं गया जिसमें दो सौ  से ज़्यादा दर्शक जुटे हों। यहां तक कि नई फिल्म के पहले शो में भी यही हाल रहता है।