2 मार्च 2015

नि‍र्वाचक नामावलि‍यों में सुधार का काम से शुरू


आगरा ,जनपद के उपजि‍ला नि‍र्वाचन अधि‍कारी राज कुमार के अनुसार प्रदेश के मुख्‍य नि‍र्वाचन अधि‍कारी के नि‍र्देशानुसार नि‍र्वाचक नामावलि‍यों को शप्रति‍शत सुधार के संबध में राष्‍ट्रीय नि‍र्वाचक नामावलि‍यों को शतप्रति‍शत सुधार कार्यक्रम 3 मार्च 2015 से 31 जुलाई 2015 के बीच वि‍धानसभा 
                                    --फायल फोटो
क्षेत्रवार चलेगा।
इसके तहत सहायक नि‍र्वाचक रजि‍स्‍ट्रीकरण अधि‍कारी मतदाता पहचान पत्र को अधार कार्ड से लि‍क करने का कार्य, दो या अधि‍क स्‍थानों पर मतदाता सूची में दर्ज नामों को संशोधि‍त कर एक ही स्‍थान पर करने का काम,साक्ष्‍य के आधार पर प्रवि‍ष्‍ठि‍ संशोधन ,मतदाता पहचान पत्र में सुस्‍पष्‍ट फोटो चस्‍पा करवाने का कार्य  करवाये जायेंगे। 
इनके अलावा मातदाता सूची में पहली बार मतदाताओं के ई-मेल नम्‍बर और मोवाइल नम्‍बर
को ‘एन्‍कलोजर ए’  पर प्राप्‍त कर आयोग के साफ्टवेयर नेशनल वोटर सर्वि‍स पोर्टल अपलोड करवाये जायेंगे।जि‍ससे कोई भी मतदाता नेशनल वोटर पोर्टल पर सर्च योर नेम इन इलैक्‍ट्रोल रोल पर क्‍लि‍क कर अपना आधार कार्ड नम्‍बर दर्ज कर सकेंगे।