16 मार्च 2015

कि‍सानों को हुई क्षति‍ की भरपायी के लि‍ये कांग्रेसि‍यों ने कि‍या कमि‍श्नरी पर प्रदर्शन

-- फसल बर्बादी का मध्‍यम और नि‍म्‍न मध्‍यम वर्ग पर भी पडेगा असर

(कांग्रेसि‍यों ने कमि‍श्‍नरी पर प्रदर्शन कर
फसल क्षति‍  भरपायी की मांग उठायी)
 आगरा:होली के बाद से शुरू हुए बि‍ना मौसम की वारि‍श से कि‍सानों भारी क्षति‍ पहुंची है ।कि‍सानों के इस मुसीबत के दौर में सभी राजनैति‍क दल उनके साथ है।कांग्रेस ने कि‍सानों के प्रति‍ अपनी चि‍ता जताने के काम में अन्‍य पार्टि‍यों को पीछे छोडते हुए मंडलायुक्‍त कार्यालय पर प्रदर्शन कर तत्‍काल क्षति‍ पूर्ति‍ का अनुमान लगवाकर
सहायता राशि‍ वि‍तरि‍त करवाने की मांग की। पार्टी के जि‍ला अध्‍यक्ष री दुष्‍यंत शर्मा के नेतृत्‍व में हुए इस प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस के पदाधि‍कारि‍‍यो एवं सदस्‍यों ने भी महानगर अध्‍यक्ष अबरार हुसैन के नेतृत्‍व में एक जुटता दि‍खाते हुए सहभागि‍ता की। कांग्रेसि‍यों का कहना था कि‍ कि‍सान की फसल अच्‍छी होने या खराब हो जाने का सीधा असर मध्‍यम वग्र और नि‍म्‍न मध्‍यम वर्ग के लोगों की जब पर पडता है।इस लि‍ये सरकार को कि‍सान और जनसामान्‍य के समक्ष आ खडी हुई मुश्‍कि‍ल को समझ कर तत्‍काल राज्‍य सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहि‍ये।