28 फ़रवरी 2015

रायबरेली के चुनमुन का जलवा है बन्दरों की जमात में

--चुनमुन के अवि‍भावक प्रदेश के बन्‍दरों के कल्‍याण को बना रहे हैं ट्रस्‍ट
(अपने रुटीन में बि‍जी मि‍ चुन मुन)
आगरा :जहां एक ओर आगरा की खेरागढ तहसील में बन्‍दरों को जहर दि‍ये जाने की घटनाये हो रही है और मथुरा में उन्‍हें पकडवाने के ठेके उठाये जा रहे हैं वहीं यू पी के ही रायबरेली शहर में एक दम्‍पत्‍ती के द्वारा  बन्‍दर के प्रति‍ अपार स्‍नेह जताया जा रहा है। चुनमुन नाम के इस बन्‍दर को श्रीमती सबि‍स्‍ता और ब्रि‍जेश ने गोद ले रखा है और उसकी शादी भी बंदरि‍या बि‍टटी से करवा दी है।
रायबरेली में तो लोग इस बन्‍दर के बारे में काफी समय से जानते हैं कि‍न्‍तु हाल ही में
टैलीवि‍जन चैनल आई बी एन 7 पर आई खबर के बाद इसकी लोकप्रि‍यता काफी बढ गयी है। उसे देखने और जानकारी लेने दूर दूर से लोग पहुंचने लगे हैं। चुनमुन के मानद् माता पि‍ता साविस्ता -बृजेश ने शीघ्र  ही चुनमुन के नाम से ट्रस्ट बनाये जाने का फैसला भी कि‍या है। जि‍सके  उद्देश्यों में प्रदेशभर के भूखे बंदरों को भरपेट भोजन देना है। बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार ट्रस्‍ट का नाम ‘ चुनमुन ट्रस्ट’ होगा। बृजेश के अनुसार आज प्रदेश में बंदरों के संरक्षण के लिए कुछ खास नहीं हो रहा। वानर सेना भूख से मर रही है। जबकि‍ इस ट्रस्ट के माध्यम से हर जिले में बंदरों के पेट भरे जाएंगे।