6 फ़रवरी 2015

चम्‍बल डाल योजना की तर्ज पर धौलपुर में भी बनेगी नहर

--247  करोड़ की योजना से सिंचि‍त हो सकेंगे 178 गांव

--राजाखेडा तक आयेगा नहर का पानी


आगरा,जहां उत्‍तर प्रदेश में वनयजीव अभ्‍यारण्‍यों को सुरक्षि‍त करने के लि‍ये अभ्‍यारण्‍यों के आपास के क्षेत्रों को ईको सेंस्‍टि‍व जोन घाषि‍त कि‍ये जाने की प्रक्रि‍या चल रही है ,वहीं चमबन नदी से लि‍फ्ट कैनाल बनाकर  राजाखेड़ा व धौलपुर के करीब 178 गांचों को सिंचाई व पेयजल उपलब्‍ध करवाये जाने की योजना को स्‍वीकृत करवाने के लि‍ये प्रक्रि‍या शुरू हो चुकी । 
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार  पिछले कई सालों से राजाखेड़ा व धौलपुर के गांवों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए चंबल जल उपलब्ध कराने की परियोजना के लि‍ये प्रयास कि‍ये जा रहे थे  कईबार सर्वे हो चुका है अब जाकर अंतिम अनुमति के लिए इसे  सुप्रीम कोर्ट भेजा जा सका है। 


पूर्व में अधिकारी स्‍तर  की ओर से एम्पावर्ड कमेटी को परियोजना से जुड़ा प्रारूप भेजा गया था। जहां यह बि‍ना कि‍सी नि‍र्णय के पडा रहा। परियोजना पर करीब 247  करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। जिसकी घोषणा पूर्वसरकार ने अपने अंति‍म बजट सत्र  में की हुई है।अगर इस योजना पर काम शुरू हो सका तो नहर जाने के बाद इस क्षेत्र की काया पलब्ट हो जायेगी। चंबल परियोजना को लेकर पिछले कुछ सालों के दौरान आंदोलन हो चुके हैं। राजाखेड़ा इलाके के किसानों व अन्य लोगों ने इसको लेकर आंदोलन किए थे।

यह योजना आगरा की बाह तहसील में चम्‍बल के पानी से पोषि‍त चम्‍बल डाल योजना के समरूप है। इस परियोजना के तहत सागरपाड़ा के समीप इंटकवैल बनाया जाएगा। इस इंटकवैल से पानी को पंपों से 60 ऊपर उठाकर सीधा बनाये जाने को प्रस्‍तावि‍त नहर में डाला जाएगा।